आदित्य एल-1 शनिवार को सूर्य के एल-1 प्वॉइंट में करेगा प्रवेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शनिवार को एक और इतिहास रचने के लिए तैयार है जब उसका पहला सौर खोज मिशन अंतरिक्ष यान आदित्य-एल1 सूर्य के एल-1 प्वॉइंट में प्रवेश करेगा। इसरो ने बताया कि चार महीने और 15 लाख किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी करके आदित्य एल-1 कल शाम एल1 बिंदु पर पहुंच जायेगा।

इसके साथ ही भारत सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करने की उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क के वैज्ञानिक अंतरिक्ष यान को सूर्य के कक्ष में सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु एल-1 पर ले जाने के लिए एलएएम मोटर्स को चालू करेंगे।

बाद में अंतरिक्ष यान को एल1 के चारों ओर एक बड़ी प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा। तीसरे चंद्र मिशन के बाद भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के लिए यह दूसरी बड़ी उपलब्धि होगी। इससे पहले चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक उतरा, जो अब तक अज्ञात क्षेत्र था। 

ये भी पढ़ें - राजस्थान: भजन लाल सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, CM के पास गृह विभाग सहित आठ और दिया कुमारी को वित्त विभाग समेत छह का कार्यभार

संबंधित समाचार