पीलीभीत: खेत की रखवाली कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। खेत की रखवाली कर रही एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। खेत पर काम रहे मजदूरों ने शोर-शराबा कर भालू को भगाया। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है।

घटना शुक्रवार दोपहर महोफ रेंज से सटे मैनाकोट गांव के समीप हुई। गांव निवासी स्वर्गीय श्याम लाल की पत्नी कैकई (50) मजदूरी पर खेत की रखवाली करती है। शुक्रवार सुबह वह खेत की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे मजदूरों ने जब यह माजरा देखा तो हड़कंप मच गया।

बाद में मजदूरों ने हिम्मत कर महिला को भालू की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए शोर करना शुरू कर दिया। बताते हैं कि शोर-शराबे पर भालू महिला को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मंदिर में चल रहे निर्माण पर बुलडोजर चलने पर हंगामा, हाईवे जाम... जमकर नारेबाजी

संबंधित समाचार