बरेली: रिटायर्ड मेजर की कोठी पर कब्जा करने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दबंगों ने केयरटेकर और मजदूरों से की मारपीट

बरेली, अमृत विचार। सेवानिवृत्त मेजर राजेन्द्र सिंह की मौत के बाद दबंगों की नजर उनकी संपत्ति पर है। आरोपियों ने कोठी पर कब्जा करने के लिए केयर टेकर और वहां काम कर रहे मजदूरों को पीटा। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली के 148 सिविल लाइंस में रहने वाली रश्मि पवार ने बताया कि उनके पति सेना में मेजर के पद से रिटायर्ड हुए थे। उनकी मौत के बाद वह अकेली रहती हैं। कामकाज देखने के लिए मैनेजर भुवनेश शर्मा, केयर टेकर लाखन सिंह, मुन्नी देवी को रखा है। 27 दिसंबर को वह एक दीवार तुड़वाकर निर्माण करा रही थीं। तभी बिहारीपुर खत्रियान निवासी प्रहलाद महरोत्रा, उसका बेटा अंशुल और मलिक कैटबरी का मालिक दीपक मलिक साथ 8-10 बदमाशों के साथ आए। उनके हाथों में तमंचों के साथ रॉड थी। 

आरोपियों ने आते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हमला कर दिया। हमले में लाखन सिंह के सिर व कान में गंभीर चोट लगी है। आरोपियों ने निर्माण सामग्री फेंक दी और तसला, फावड़ा आदि सामान उठाकर ले गए। धमकी दी कि यदि घर खाली नहीं किया तो जान से मार देंगे। एसपी सिटी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पीएम श्री स्कूलों में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं, 50-50 हजार रुपये की मिलेगी धनराशि

संबंधित समाचार