मंदिर में मर्डर : बुजुर्ग साधु ने पुजारी का किया मर्डर, फावड़े से चेहरे और गर्दन पर किये कई वार - खुद पहुंचा थाने 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले के थाना न्यू आगरा इलाके के मऊ के जंगल में बने पथवारी माता के मंदिर में बुजुर्ग साधु ने एक युवा पुजारी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी साधु इकबाल –ए –जुर्म करने थाना न्यू आगरा पहुंच गया। आगरा में मऊ के जंगल में स्थित पथवारी मंदिर के पुजारी तुरवाई नाथ उर्फ बंटी (35) की शुक्रवार रात को एक बाबा ने फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद न्यू आगरा थाने पहुंच गया। बताया कि फावड़े से पुजारी को मार दिया। पुलिस हत्यारोपी बाबा को साथ लेकर मंदिर पहुंची तो पुजारी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर ग्रामीण भी मंदिर पर आ गए। 

पुजारी तुरवाई नाथ राया, मथुरा के राया के रहने वाले थे। वह पिछले पांच पथवारी मंदिर पर रहकर पूजा-अर्चना कर रहे थे। करीब दो माह पहले ही राया स्थित घर से लौटकर आए थे। मंदिर गांव के बाहर सुनसान जगह पर है, इसलिए शाम को कम लोगों की आवाजाही रहती है। 

भिंड से 20 दिन पहले आकर मंदिर पर ठहरा था हत्यारा बाबा
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारा बाबा शीतल दास पिछले 20 दिन से पटवारी माता के मंदिर पर रह रहा था और यह भिंड से यहां आया था शुक्रवार शाम पुजारी और बाबा के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई और मामला इस कदर बढ़ गया की मंदिर में रखे फावड़े से इस बाबा ने पुजारी पर हमला कर दिया । जानकारी के मुताबिक बाबा नशे का आदी है और हर वक्त नशे में रहता है ।

वहीं मऊ स्थित आनंदी भैरों मंदिर के पुजारी धारानाथ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तुरवाई नाथ उनके गुरु निर्वतीनाथ महाराज का शिष्य था। पिछले पांच साल से वहीं मऊ स्थित आनंदी भैरों मंदिर के पुजारी धारानाथ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तुरवाई नाथ उनके गुरु निर्वतीनाथ महाराज का शिष्य था। पिछले पांच साल से मऊ स्थित मंदिर में पुजारी था। 

एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद  के मुताबिक रात करीब 10 बजे हत्यारोपी बाबा ने थाने पहुंचकर फावड़े से पुजारी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में ले लिया। पुजारी के चेहरे और गर्दन पर फावड़े से प्रहार किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा नशे में रहता था। इस मामले में आनंदी भैरों मंदिर के पुजारी की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें -औरैया: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाए दंपति नें तोड़ा दम

 

संबंधित समाचार