Farrukhabad News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव… परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला।

फर्रुखाबाद में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अमृतपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को देर रात शीशम के पेड़ पर युवक का शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पाकर पुलिस बल के साथ सीओ अमृतपुर ने मौके पर पंहुच कर जाँच पड़ताल की।

अमृतपुर थानाक्षेत्र के ग्राम फकरपुर के मजरा बनारसीपुर निवासी ओम प्रकाश तिवारी के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर शिवराज (25) पुत्र खुशीराम निवासी करनपुर घाट का शव फंदे पर लटकता मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगया है। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया है। सीओ ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: गर्भवती महिलाओं की अजीब मांग.. 'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही कराना है प्रसव'

संबंधित समाचार