बदायूं: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुवार शाम पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, पड़ोस में रहने वाली महिला ने पत्नी के अपने जेठ से बताए थे संबंध

DEMO IMAGE

कुंवरगांव, अमृत विचार: किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पड़ोस में रहने वाली महिला अपने घर से बाहर आकर झगड़ा करने लगी। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। ग्रामीणों ने दोनों को फंदे उतारकर इलाज को भेजा। अगले दिन युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ भी तहरीर नहीं दी गई है।

मामला थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रहने वाला 28 साल का एक व्यक्ति मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार बेहद गरीब है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और न ही पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध थे। किसी न किसी बात को लेकर युवक और उसकी पत्नी झगड़ा करने लगते थे। 

गुरुवार शाम लगभग सवा पांच बजे भी दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसका परिवार बाहर आ गया। वह भी पति-पत्नी से उलझ गई। महिला ने युवक को ग्रामीणों के सामने बेइज्जत किया और गाली दी। उसकी पत्नी के अपने जेठ से संबंध बताए। युवक ने भी महिला को खरी खोटी सुना दी। 

इसी दौरान युवक की पत्नी और पड़ोस में रहने वाली महिला अपने-अपने घर में गईं और फंदा लगा लिया। ग्रामीण और परिजन उनके पीछे गए और दोनों को फंदे से उतार लिया गया। युवक की पत्नी को शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार शाम युवक पत्नी को दवा दिलाकर घर लौटा। पत्नी कमरे और पति बरामदे में जाकर सो गया। रात में युवक ने बरामदे में फंदा लगाकर जान दे दी। 

परिजनों ने शव को उतारकर चारपाई पर रख दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, पड़ोसन महिला और उसका परिवार गांव से फरार है। प्रभारी निरीक्षक इंद्र कुमार ने बताया कि घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दी थी। पत्नी के पड़ोसी से नाजायज संबंध बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: मेरठ से मशीन मंगवाकर पेट्रोल पंपों पर की छापेमारी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता