हरदोई: बुरी नियत से मकान में बंद की गई छात्रा ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग!, गंभीर रूप से हुई घायल
हरदोई। बाइक सवार कोचिंग जा रही छात्रा को बहाने से अपने साथ बिल्हौर-कटरा हाई-वे के किनारे अपने मकान में ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन शोर होने पर वह छात्रा को वहीं बंद कर फरार हो गया। उसके बाद बचने का रास्ता ढूंढ रही छात्रा ने उसी मकान की दूसरी मंज़िल से छलांग लगा दी। जिससे वह ज़मीन पर गिर कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इसका पता होते ही वहां पहुंचें एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने छात्रा से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि तहरीर ले कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि हरपालपुर थाने के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा शनिवार की सुबह घर से कोचिंग जा रही थी। उसी बीच हरपालपुर में पुराना नखासा वाले गेट के पास बरनई चतरखा निवासी विशाल राठौर बाइक से पहुंचा और छात्रा को बहाने से बाइक पर बैठा कर बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर अपने बंद पड़े मकान में ले गया। जैसा कि छात्रा के भाई ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें कहा गया है कि युवक ने जबरिया रेप करने की कोशिश की और शोर मचाने पर वह उसे उसी मकान में बंद कर फरार हो गया। बचाव का रास्ता ढूंढ रही छात्रा ने मकान की दूसरी मंज़िल से छलांग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गई। वहां से उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इसका पता होते ही एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी मेडिकल कालेज पहुंचे, उन्होंने छात्रा से ज़रूरी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि तहरीर के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें आरोपी विशाल राठौर को सरगर्मी से तलाश कर रहीं हैं।
यह भी पढ़ें: अयोध्या के लिए हरदोई से चलवाएंगे रोडवेज बस: नितिन अग्रवाल
