अयोध्या के लिए हरदोई से चलवाएंगे रोडवेज बस: नितिन अग्रवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आने वाले समय में जिले के लोगों को अयोध्या जाने में सहूलियत हो जाएगी ।रामलला के विराजमान होने के बाद हरदोई से अयोध्या तक सीधी रोडवेज बस चलवाने की व्यवस्था की जाएगी यह बात आबकारी मंत्री नीति अग्रवाल ने कही।
श्री अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अब जल्द ही वह हरदोई से अयोध्या के लिए रोडवेज बस चलवाने का प्रयास करेंगे जिससे जिले के लोगों को रामलाल के दर्शन करने में आसानी हो जाएगी।

उन्होंने कहा अभी तक जिले के लोगों को अयोध्या के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। जिससे दर्शनार्थियों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं ।रामलला के विराजमान होने के बाद भव्य मंदिर के दर्शन के लिए अधिक से अधिक लोग जिले से जा सकें इसके लिए वह व्यवस्था करेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा की तमाम संघर्षों के बाद बन रहे भव्य मंदिर व अयोध्या दर्शन से लोग वंचित न रहे इसके लिए वह जल्द प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें: जनता की समस्याओं का अधिकारी त्वरित गति से करें निस्तारण: जिलाधिकारी

संबंधित समाचार