बहराइच: काउंसलिंग में लगा भ्रष्टाचार का आरोप, अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, कहा- मेरिट के विपरीत बेसिक शिक्षा विभाग में हो रही...

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में विभिन्न जनपदों से आए अभ्यर्थियों की बेसिक शिक्षा विभाग में काउंसलिंग की जा रही है। लेकिन मेरिट से अधिक और देर रात तक अपने लोगों का काउंसलिंग करने का आरोप अभयर्थियों ने लगाया है। इसके लिए सफल अभ्यर्थियों ने हंगामा करते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। एक क्लर्क पर घूस लेकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए शिक्षकों की काउंसलिंग की जा रही है। काउंसलिंग की शुरुआत दो दिन पूर्व से हुई है। सहायक अध्यापक भर्ती में सफल अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में काउंसलिंग के लिए जा रहे हैं। लेकिन यहां पर तैनात बाबू द्वारा खेल किया जा रहा है। विभिन्न जनपद से आए सहायक अध्यापकों ने बताया कि नियम और निर्देश के विपरीत चहेते शिक्षकों की काउंसलिंग की जा रही है। सभी का कहना है कि विगत 15 हजार व 16448 शिक्षको की भर्ती हुई है। ऐसे में अन्य जनपद के आवेदको को मौका दिया जाए।

सभी का कहना है कि 12460 भर्ती विज्ञापन के समय ट 2016 का रिजल्ट नहीं आया था, ऐसे में उनके प्रति भाग मान्य नहीं है। इसके बाद भी 2016 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन इसमें किया जा रहा है। सभी न्यायाधीश अभ्यर्थियों का चयन रोके जाने की मांग की है सहायक अध्यापकों का कहना है कि कई लोगों ने एक से अधिक मूल प्रमाण पत्रों की कलर फोटो कराकर अन्य जनपदों में काउंसलिंग के लिए जमा कराई है। ऐसे लोगों का कागज निरस्त होना चाहिए।

सहायक अध्यापक में भर्ती शिक्षकों का कहना है कि शुक्रवार को रात 10 बजे रजिस्टर बंद करवाने के बाद भी संख्या बढ़ना कई सवाल खड़े कर रहा है। सभी अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया डीएम को ज्ञापन सौंप कर बाबू के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान रतन यादव, पिंकी, सत्येंद्र कुमार, गायत्री, संजय गुप्ता, बबीता देवी, धर्मपाल गंगवार, रवि कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। 

इस तरह बढ़ गई संख्या

गेंद घर में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग में काउंसलिंग के लिए आए सहायक अध्यापकों ने बताया कि शुक्रवार रात को रजिस्टर बंद करते समय सामान्य वर्ग के 34, पिछड़ा वर्ग के 102, एससी के 22 और अन्य के एक अभ्यर्थी का काउंसलिंग हुआ था। लेकिन शनिवार सुबह इनकी संख्या बढ़ गए ऐसे में बाबू की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यालय में सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग साफ सुथरी चल रही है। अगर किसी के द्वारा कोई आरोप लगाया गया है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे के कार्रवाई होगी।                             

                                                                                                                अव्यक्त राम तिवारी बीएसए

यह भी पढ़ें: स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के लिए प्रयागराज का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ चुनाव, नगर आयुक्त को राष्ट्रपति इस दिन करेंगी सम्मानित

संबंधित समाचार