गोंडा: घरेलू विवाद में पति ने दांत से काटी पत्नी की नाक, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। आपसी विवाद को लेकर एक पति ने शनिवार को दांत से अपनी पत्नी की नाक काट ली और उसे लहूलुहान कर दिया। मामले में पीड़ित पत्नी की तरफ से पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अतरसुईया गांव की रहने वाली गायत्री देवी का अपने पति संजय से घरेलू विवाद चल रहा है। बीते 4 जनवरी को गायत्री अपने बच्चों को लेने ससुराल गयी थी।

पत्नी को घर आया देख पति का गुस्सा भड़क उठा और उसने दांत से अपनी पत्नी गायत्री की नाक काट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि पति संजय ने उसकी जमकर पिटाई भी की। पीड़ित गायत्री घायल अवस्था में अस्पताल गई और अपना इलाज कराया। मामले में पत्नी गायत्री ने पति संजय के खिलाफ कर्नलगंज कोतवाली में मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कर्नलगंज पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पति की करतूत और पुलिस की लापरवाही से परेशान पीड़िता गायत्री शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और क्षेत्राधिकारी से मिलकर आपबीती बतायी।‌ गायत्री का आरोप है कि कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे परेशान होकर वह अपनी मां के साथ पुलिस विभाग का चक्कर लगा रही है। सीओ विनय कुमार सिंह ने पीडिता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: काउंसलिंग में लगा भ्रष्टाचार का आरोप, अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, कहा- मेरिट के विपरीत बेसिक शिक्षा विभाग में हो रही...

संबंधित समाचार