एटीएस के एडिशनल एसपी पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर
अमृत विचार लखनऊ। यूपी एटीएस के एडिशनल एसपी पर रेप, गर्भपात और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने इस संबंध में गोमती नगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि जब एडिशनल एसपी ने इस घटना को अंजाम दिया तो वह नाबालिग थी। आरोप के मुताबिक पीड़िता को बहला फुसला कर उसे बेहतर कैरियर का ख्वाब दिखाया गया था। ये एफआईआर एटीएस में तैनात एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव, उनकी पत्नी, दोस्त सौरभ, सतीश, विक्रम, सिद्धार्थ व अन्य के खिलाफ दर्ज हुई है।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
पड़िता ने अपनी तहरीर में एटीएस के एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव पर आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात फेसबुक आईडी के माध्यम से करीब 5 साल पहले हुई थी तब उसकी उम्र करीब 17 साल थी। वह यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर अपनी तैयारियां कर रही थी। तभी उसकी दोस्ती राहुल श्रीवास्तव से हो गई। पहले हाय हल्लो से शुरूआत हुई उसके बाद पीड़िता से राहुल श्रीवास्तव ने पूछा क्या पढ़ाई करती हो तब पीड़िता ने बताया कि वह अपने कैरियर की तैयारी कर रही है इसके लिए वह यूपीएससी की तैयारी में जुटी है। आरोप है कि राहुल श्रीवास्तव ने पहले उसे परीक्षा की तैयारी कराने का आश्वासन दिया था।
एक होटल में नोट्स देने के बहाने बुलाया
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि राहुल श्रीवास्तव वे बातचीत के बाद उसे नोट्स देने के बहाने एक होटल में बुलाया गया। फिर उसे नशीला राहुल श्रीवास्तव पर उसे एक होटल में नोट्स देने के बहाने बुलाकर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसको धोखे से पहले कॉफी में मिलाकर नशीला पदार्थ मिलाया। फिर उसका अश्लील वीडियो बनाय गया। पीड़िता को तब पता चला जब उसको होश आया। इस पर पीड़िता ने विरोध किया तो उसे बेहतर कोचिंग के माध्यम से तैयारी कराने का आश्वासन दिया गया। लेकिन राहुल श्रीवास्तव अक्सर उसे बुलाकर उसका रेप करते थे।
यूपी एटीएस के एडिशनल एसपी पर रेप, गर्भपात और धमकाने का मामला दर्ज pic.twitter.com/phQvaWGMxR
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 6, 2024
राहुल की पत्नी व दोस्तों पर धमकी का आरोप
पीड़िता के मुताबिक उसने राहुल श्रीवास्तव की पत्नी को मामले के बारे में बताया। वर्तमान में राहुल की पत्नी एक यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक विभाग में प्रोफेसर है। वहीं दोस्त सौरभ, सतीश, विक्रम, सिद्धार्थ व अन्य ने उसे राहुल के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इन सभी आरोपितों ने उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
गर्भवती होने पर धमकी देकर कराया गर्भपात
पीड़िता का पीड़िता ने आरोप लगाया कि राहुल उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। वर्ष 2023 में वह गर्भवती हो गई। राहुल को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली, इसके बाद अप्रैल 2023 में राहुल ने उसका धोखे से गर्भपात करवा दिया। इसके बाद पीड़िता ने राहुल के परिवार से संपर्क कर शिकायत करने में लग गई। पीड़िता ने राहुल और उसकी पत्नी मानिनी से जान का खतरा जताया है।
ये भी पढ़े:- प्रशिक्षण के बाद इजराइल जायेंगे यूपी के 10 हजार श्रमिक, मिलेगी मोटी सैलरी, जानिए कैसे होगा आवेदन
