बरेली: छात्रवृत्ति के लिए 14 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम कक्षा 9-10 छात्रवृत्ति योजना में मास्टर डाटा, ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि समय-सारिणी https//scholarship.up.gov.in पोर्टल पर भी उपलब्ध है। 

इसके अनुसार 8 से 14 जनवरी तक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 18 जनवरी तक हार्डकॉपी विद्यालय में जमा करनी है। 5 से 10 फरवरी तक त्रुटिपूर्ण आवेदनों को छात्रों के स्तर से सही करने का समय रहेगा। 13 फरवरी तक छात्राें को सही आवेदन जमा करने हैं। 6 से 14 फरवरी तक संस्था को त्रुटियों को ठीक करके छात्र की ओर से जमा किए जाने वाले आवेदनों का विद्यालयों के अभिलेखों से मिलान करके ऑनलाइन सत्यापन कर अग्रसारित करना होगा। 15 मार्च तक जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक डाटा के आधार पर पीएफएमएस प्रणाली के जरिए छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: अगर फाल्ट हुआ तो बटन दबाते ही बंद हो जाएगी पूरे वार्ड की बिजली

संबंधित समाचार