लखनऊ : अंडा कारोबारी से लूट के संदिग्ध पुलिस हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कैंट थानाक्षेत्र अन्तर्गत बनिया चौराहे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने थोक अंडा कारोबारी से नकदी लूट थी। मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस को त्रिनेत एप और सर्विलांस सिस्टम की मदद से बदमाशों के बारे में अहम सुराग मिला है। सीसीटीवी फुटेज में कैद कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।

गौरतलब है कि बीते 3 जनवरी की शाम हसनगंज के थोक अंडा व्यापारी चंद्र शेखर कुमार तेलीबाग में अंडे का तगादा वसूलने गए थे। जहां से वह एक लाख दस हजार की नकदी वसूल कर लौट रहे थे। वसूली का रुपया उन्होंने स्कूटी की डिग्गी में रखा था। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र में बनिया चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों मारपीट कर उनकी स्कूटी छीन ली और फरार हो गए। उन्होंने कैंट थाने में पुलिस को इसकी सूचना दी। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमों को तत्काल मौके पर लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से स्कूटी को गोल्फ सिटी इलाके से बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: प्राथमिक विद्यालय जियामऊ पहुंचे अधिकारी, अब मिली ये स्थिति, 8 दिनों पहले प्रमुख सचिव ने किया था निरीक्षण

संबंधित समाचार