सोनभद्र: बेटे ने पिता पर लकड़ी के पट्टे से वार कर की हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की लकड़ी के फट्टे से कथित रूप से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि रामराज (50) सहिजन खुर्द गांव में किराए के मकान में रहता था और जिला मुख्यालय लोढ़ी में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर में मजदूरी करता था।

एएसपी ने बताया कि शनिवार देर शाम रामराज शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसका अपने पुत्र संतोष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी दौरान संतोष ने उसके सिर पर लकड़ी के फट्टे से वार कर दिया और उसकी मौत हो गयी। 

एएसपी ने बताया कि पिता की मौत के बाद आरोपी उसे घर के एक कमरे में बंद कर फरार हो गया। सिंह ने परिजनों के हवाले से बताया कि आरोपी दिमागी रूप से विक्षिप्त है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। 

यह भी पढ़ें:-बीस जनवरी से अयोध्या में नहीं कर सकेंगे एंट्री, बस और ट्रेन की बुकिंग हो रही कैंसिल, सिर्फ इन्हें मिलेगा प्रवेश

संबंधित समाचार