दिशा बैठक : नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा पानी, छलका जनप्रतिनिधियों का दर्द 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। माइनरों की सफाई ठीक से नहीं हुई।नलकूपों का संचालन ऑपरेटर नहीं कर रहे हैं। जलनिगम के अधिकारी पाइप डालने के सड़कों की मरम्मत नहीं करा रहे। सरकारी भवनों के ऊपर से बिजली के तार जा रहे हैं। बिजली विभाग बिलों में गड़बड़ी कर रहा है।
 
यह मामले जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए। डीआरडीए गांधी सभागर में  सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की क्या दस्त में हुई बैठक में सांसद ने केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुॅचाने एवं योजनाओं को मूर्त रूप देने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। 
 
बैठक में एमएलसी अंगद कु़मार सिंह ने नहरों का पानी टेल तक न पहुंचने, नलकूपों का संचालन ऑपरेटर द्वारा न किए जाने का मुद्दा उठाया।  विधायक ने जमुरिया नालेे की सफाई गहराई से किए जाने की मांग की तो डीएम ने कहा कि सिंचाई विभाग से प्रस्ताव तैयार कराकर सफाई, अतिक्रमण रेठ और जमुरिया नाले से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। जनप्रतिनि​धियों ने जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों पर नाराजगी जताई। 
 
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को शहरी एवं ग्रामीण को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं पाईप लाइन डालने के पश्चात सडकों की मरम्मत कराने तथा पूूर्ण/अपूर्ण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक ​दिनेश रावत ने आयुष्मान लाभा​र्थियों को इस्टीमेट से अ​​धिक खर्च होने की ​स्थिति में शेष रकम लेकर रसीद देकर इलाज कराने की मांग की। इस पर सीएमओ को इसकी जानकारी सभी निजी व अस्पतालों को देने को कहा गया। अवसानेश्वर मंदिर पर कार्य शुरू कराने की भी मांग की। 
 
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा जर्जर सड़कों, रिबोर हैंडपंपों, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता,  विद्युत के जर्जर तारों, सरकारी भवनों के ऊपर से जा रहे विद्युत तारों एवं  विद्युत के अनावश्यक बिलों, मुख्य मार्गो के निर्माण व मरम्मत आदि समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर  सांसद  ने  संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के दौरान उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने  विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसके लिये समय से रोस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  
 
बैठक में  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मरम्मत कराई जा रही सड़कों का अवशेष कार्य तत्काल पूर्ण कराने,  वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन में मृतकों, अपात्रों के सत्यापन की कार्यवाही को निष्पक्षतापूर्णढंग से कराने के निर्देश दिए। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को ट्राई साइकिल प्राप्त करने वाले दिव्यांग लाभार्थियों की सूची  जनप्रतिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाअवधेश यादव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति, वित्तीय प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम, परिवार नियोजन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। सांसद ने उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, बाल विकास एवं पुष्टाहार, मध्यान्ह भोजन वितरण, पुस्तकों की उपलब्धता की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
 
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने संबधित विभागीय अधिकारियों को  निस्तारण करने एवं  जनप्रतिनिधिओं को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
 

संबंधित समाचार