अंबेडकरनगर: बाइक और पिकअप में टक्कर के बाद लगी आग, दो जिंदा जले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालपुर, अंबेडकरनगर, अमृत विचार। रिश्तेदारी से घर जा रहे बाइक सवारों को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक और पिकअप में आग लग गई। जिससे एक बाइक चालक जलने लगा। इस दौरान पिकअप चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।  आग से युवक को जलता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दिया। गंभीर रूप से घायल और झुलसे दोनों लोगों को नगपुर अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना मालीपुर थाना के गुवावा जमालपुर गांव स्थित मुख्य मार्ग पर घटित हुई।

04

बता दें कि रविवार को सुल्तानपुर जनपद के थाना अखंडनगर के प्राणनाथपुर गांव निवासी महेंद्रनाथ तिवारी अपने रिश्तेदार युवक के साथ मालीपुर थाना के भिसवा चितौना निवासी चंद्र भूषण के घर आए थे। चंद्र भूषण के घर बेटी की शादी हुई है।वह अपने रिश्तेदार युवक की मोटरसाइकिल पर बैठकर भिस्वा चितौना से घर जा रहे थे। तभी जब वह दोनों गुवावा जमालपुर गांव के पास पहुंचे थे कि धवरुआ बाजार की तरफ से आ रही पिकअप ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

टक्कर लगने से बाइक में आग लग गई। जिससे बाइक के नीचे बाइक चालक दब गया और जलने लगा। वहीं बाइक के पीछे बैठा महेंद्रनाथ तिवारी गड्ढे में गिर गया और बेहोश हो गया। हादसे और युवक के जलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही वहां पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। दोनों घायलों को जब तक अस्पताल भेजा जाता दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

ग्राम प्रधान बोले:- रास्ते से गुजर रहे थाना क्षेत्र के धमरूवा ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि पूरी घटना मेरे सामने घटित हुई। मैंने आग बुझाने और दोनों लोगों को बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिम्मेदार बोले:- वहीं मालीपुर थाना प्रभारी हवलदार यादव ने बताया दोनों की हादसे में जलकर मौत हो गई है। जिसमें एक की पहचान हो गई है और दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 1008 कुश वाटिका में जप, रोजाना एक लाख लोग खाएंगे भंडारा, 14 से होगा श्रीगणेश

संबंधित समाचार