लखनऊ : केजीएमयू की प्रतिकुलपति प्रो. अपजीत कौर को मिला "सुश्रुत सम्मान"

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की प्रतिकुलपति व नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अपजीत कौर को फोरम ऑफ़ आप्थाल्मालॉजिक टीचर्स ऑफ़ इंडिया की तरफ से प्रतिष्ठित "सुश्रुत पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। प्रो. अपजीत कौर को यह सम्मान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में दिया गया है।  यह पुरस्कार संपूर्ण भारतवर्ष में नेत्र रोग विभाग में अति उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।

प्रोफेसर अपजीत कौर को यह पुरस्कार 30 वर्षों के स्नातक और परास्नातक स्तर पर उनके कार्य और कठिन परिश्रम को देखते हुए दिया गया है। प्रोफेसर अपजीत कौर ने केजीएमयू स्थित नेत्र रोग विभाग में Oculoplasty शाखा की स्थापना की है। पिछले कई वर्षों से Oculoplasty आंखों की चोट और आंखों के कैंसर का प्रोफेसर अपजीत कौर की तरफ से सफल उपचार किया जा रहा है। प्रो. कौर कई प्रतिष्ठित जनरल में शोध पत्र प्रकाशित कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने नेत्र रोग विभाग में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय oration (व्याख्यान) दिए हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने उनको संपूर्ण केजीएमयू परिवार की तरफ से बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : रामोत्सव-2024: चार वेद, चार युग की प्रेरणा से बने चार मुख्य पथों ने किया अवधपुरी का कायाकल्प!

संबंधित समाचार