बरेली: आनंद मोहन पटेल फिर बने अपना दल एस के जिलाध्यक्ष
बरेली, अमृत विचार : अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक बार फिर आनंद मोहन पटेल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अनुज कुमार गंगवार, नीरज मिश्रा, सतीश रिषिवाल, गोपेंद्र पाल, जीडी गंगवार, केपी पटेल, अखिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र गौतम, साबिर, मुनेंद्र पटेल, हर्षित पटेल, प्रशांत पटेल, अजय गंगवार, अतुल पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन केके चंदानी ने किया।
ये भी पढ़ें - बरेली: अब मीरगंज तक सिटी बसें चलाने की तैयारी, अभी शाही और शेरगढ़ तक हो रहा है संचालन
