बरेली:10 से 25 जनवरी तक होगा राशन का वितरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : राशन का वितरण शुरू नहीं होने से लोग कोटेदारों के यहां चक्कर काट रहे हैं। इसकी वजह से कोटेदार भी परेशान हो रहे थे। अब शासन से राशन वितरण की तिथि जारी कर दी। जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि 10 से 25 जनवरी तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उठान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। सिंगल स्टेज व्यवस्था के तहत तमाम कोटेदारों तक खाद्यान्न पहुंचा दिया गया है। जिले में 6.84 लाख पात्र गृहस्थी और 99106 अंत्योदय समेत कुल 7.83 लाख कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जाना है।

ये भी पढ़ें - बरेली: बिना पटरी 243 मीटर तक रगड़े थे मालगाड़ी के डिरेल वैगन

संबंधित समाचार