रामपुर : कोट-मफलर और मोजे पाकर हॉकर्स के खिले चेहरे, जन सेवा समिति और अमृत विचार ने समझा दर्द  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कड़ाके की सर्दी में समाचार पत्र अभिकर्ताओं (हॉकर्स ) के दर्द को अमृत विचार ने समझा और जन सेवा समिति के सहयोग से उन्हें कोट, मफलर और मोजे वितरित किए। कोट पहनकर हॉकर्स के चेहरे खिल गए और उन्होंने अमृत विचार की संवेदनशीलता के लिए आभार जताया। इस मौके पर समिति के प्रदेशाध्यक्ष वसीमुल हसन खां ने कहा कि कोट, मफलर और मोजे देकर उनके दिल को सुकून मिला है। 

1

हाईवे स्थित टूरिस्ट होटल में अमृत विचार की एजेंसी पर सोमवार की तड़के 4 बजे सर्दी से कंपकंपाते हुए हॉकर अखबार लेने पहुंचे। एजेंसी पर अपनी-अपनी पसंद के कोट पहनकर उन्हें खासी राहत मिली। कुछ हॉकर्स ने कोट पहनकर कहा कि यह तो शादियों में पहनेंगे। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष वसीमुल हसन खां और अमृत विचार समाचार पत्र के एजेंट राशिद अली खां ने अपने हाथों से कोट पहनाए और मफलर एवं मोजे दिए।

2

करीब 70 हॉकर्स को कोट, मफलर और मोजे दिए गए ताकि, वे तड़के की कलेजा चीरती हुई शीत लहर से अपना बचाव कर सकें। कोट, मफलर और मोजे पाकर इस्माईल, बब्बू, दिनेश गुप्ता, अमित, फैजान, जीशान, रवि, साबिर अली, अरविंद, जुबैर, सादिक, महेश, मसूद अहमद, मुन्ने, वेद प्रकाश, महफेज, फैजान, आदिल, सोनू, वसीम, इरफान, मुर्तजा, जमाल, अनवार, शाहनवाज समेत तमाम हॉकर्स ने अमृत विचार और जन सेवा समिति का आभार जताया।

3

ये भी पढ़ें : रामपुर : घर में घुसकर ग्रामीण ने की महिला से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार