पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर धनबाद मंडल के रेलकर्मी अनशन पर बैठे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनबाद। झारखंड के धनबाद में रेल कर्मचारियों का एक वर्ग पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार सुबह अनशन पर बैठ गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के प्रवक्ता एनके खवास ने दावा किया कि धनबाद रेल मंडल के 22,000 से अधिक कर्मचारी दिन भर के उपवास पर हैं। कर्मचारियों का एक समूह मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय परिसर और मंडल के भीतर अन्य स्थानों पर भी धरने पर बैठा है। 

ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (एआईआरएमएफ) के क्षेत्रीय सचिव ओपी शर्मा ने कहा, ‘‘भले ही केंद्र सरकार ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत मिलने वाले लाभों में सुधार के खातिर सुझाव देने के लिए एक समिति का गठन किया है, लेकिन सभी कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि हम पुरानी पेंशन योजना के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि झारखंड समेत कई राज्य पहले ही अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम मांग करते हैं कि राज्यों की तर्ज पर केंद्र सरकार भी पुरानी पेशन योजना को लागू करे।’’ 

ये भी पढ़ें- बिलकिस बानो केस में SC का फैसला, 11 दोषियों की समयपूर्व रिहाई रद्द... दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का आदेश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता