आगरा: नानपुर में छह परिवारों ने किया धर्मांतरण, हिंदू से बने ईसाई, अक्षत वितरण में हुआ खुलासा
आगरा। यूपी के आगरा जिले के बिचपुरी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत नानपुर गांव में छह परिवारों ने गोपनीय तरीके से अपना धर्म बदल लिया। सभी परिवार हिंदू धर्म की रवायतों को छोड़ परवर्तित धर्म अनुयायी बन गए। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब रामभक्त अयोध्या के पूजित अक्षत को घर-घर बांटते समय इनके घरों पर भी पहुंचे।
पता चलते ही राम भक्तों ने गांव में पंचायत बुलाई गई। इस पर मंथन किया गया कि आखिर इन परिवारों ने धर्म क्यों बदला, अब इनकी घर वापसी कैसे की जाए। सर्वसम्मति से परिवारों को बैठाकर समझाने पर सहमति बनी है। नानपुर गांव में अनुसूचित जाति के छह परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया है।
शनिवार शाम को ग्राम प्रधान उदय सिंह अपने साथियों के साथ अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर उसका घर-घर वितरण कर रहे थे। इन परिवार के लोगों ने अक्षत लेने से इन्कार कर दिया। इस पर ग्राम प्रधान उदय सिंह ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। आनन फानन रविवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। पता चलने पर पंचायत में आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
प्रधान ने पंचायत में कहा कि गांव के छह परिवारों के करीब 30 लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। उन्होंने धर्मांतरण क्यों किया है इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। भाजपा नेता रवि चौधरी ने कहा कि पूजित अक्षत देने लोग न पहुंचते तो यह पता भी न चल पाता। सभी लोगों में पंचायत में सहमति बनी कि धर्मांतरण करने वाले परिवारों की घर वापसी कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें बैठाकर समझाया जाएगा।
प्रधान ने पंचायत में कहा कि गांव के छह परिवारों के करीब 30 लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। उन्होंने धर्मांतरण क्यों किया है इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। भाजपा नेता रवि चौधरी ने कहा कि पूजित अक्षत देने लोग न पहुंचते तो यह पता भी न चल पाता। सभी लोगों में पंचायत में सहमति बनी कि धर्मांतरण करने वाले परिवारों की घर वापसी कराई जाएगी।
इसके लिए उन्हें बैठाकर समझाया जाएगा। इन परिवारों की घर वापसी के लिए संघ व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं गांव में पंचायत के बाद रणनीति तैयार की गई कि किस तरह परिवार को बैठक समझ कर उनके घर वापसी करायी जाए।
यह भी पढ़ें:-कांग्रेस ने यूपी लोकसभा सीटों के 80 प्रभारियों का किया ऐलान, सुभाष पाल को मिली लखनऊ की कमान, देखें लिस्ट
