मुरादाबाद : पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन शुरू
मुरादाबाद। पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र और राज्यकर्मियों का आंदोलन शुरू हो गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय गेट पर नरमू और राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों की भूख हड़ताल शुरू हो गयी है। उत्तरीय रेलवे मजबूर यूनियन के सदस्य रेलवे स्टेशन पर सभा के लिए कर्मचारी एकत्र हो गए हैं। नरमू के बैनर तले हर दिन भूख हड़ताल पर 51 कर्मचारी बारी- बारी से बैठेंगे।

नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे, अध्यक्ष मनोज शर्मा, उपेंद्र कुमार, विशाल आजाद, संजय सत्संगी, आसिफ हुसैन, बलबीर सिंह, मलखान सिंह डीआरएम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों को सहेज रहे हैं। उरमू के मंडल सचिव शलभ सिंह ने बताया कि हमारा संगठन चार दिन सभा करेगा और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।
ये भी पढ़ें : चुनावी अतीत : 1962 में निर्दलीय मुजफ्फर हुसैन को सौंपी थी लोकसभा की कमान
