सुलतानपुर: पुरानी पेंशन बहाली के लिए भूख हड़ताल पर रेलवे कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सोमवार से चार दिवसीय भूख हड़ताल पर रेलवे कर्मी बैठ गए हैं। रेलवे कर्मियों के भूख हड़ताल पर जाने से कार्य भी बाधित हो सकता है। सोमवार को नॉर्दर्न  मेंस रेलवे यूनियन सुलतानपुर के मंडल अध्यक्ष कामरेड आसिम सज्जाद,  प्रेम प्रकाश, पूर्व शाखा मंत्री एव सरंक्षक टीएन शुक्ला, पूर्व शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में रेलवे कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर रेलवे स्टेशन के सामने बैठ गए।

उनकी मांग है कि फिर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल हो, जिससे सेवानिवृत हुए कर्मचारियो का जीवन यापन सही ढंग से सकें। शाखा मंत्री का एससी द्विवेदी ने बताया कि भूख हड़ताल में नार्दन मेंस रेलवे यूनियन, आल इंडिया एससी एसटी एसोसियन, ओबीसी एसोसियन, राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी, सदस्य शामिल हैं। सभी कर्मी हड़ताल पर नही है। क्रमश अवकाश लेकर अलग अलग दिन लोग शामिल होंगे। इससे कार्य भी प्रभावित नहीं होगा।

हमारी मांग है कि पहले की तरह आखिर वेतन का 50 प्रतिशत मिलने वाली पेंशन सुविधा बहाल हो। 11जनवरी तक भूख हड़ताल चलेगी । 15 जनवरी को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नई दिल्ली में बैठक होगी। बैठक के निर्णय के मुताबिक आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर के पी यादव, चंद्रेश कुमार, अजय कुमार, के सी मीना, रमेश कुमार साहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, कोहरे में रास्ता भटक गया था ग्रामीण

संबंधित समाचार