बरेली: फेसबुक रील पर छात्रा का फोटो किया वायरल, दी तेजाब से जलाने की धमकी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांव के एक युवक ने बीएससी की छात्रा का जबरन अपने मोबाइल से फोटो खींच लिया और उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसके चेहरे को तेजाब से जलाकर बिगाड़ने की धमकी दी। यही नहीं युवक ने उसके फोटो को फेसबुक पर रील बनाकर डाल दिया। जब छात्रा के पिता को इस बारे में पता लगा तो उसने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र के रहने वाले पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीएसएसी की छात्रा है। गांव का ही राजीव पुत्र रामऔतार ने अब से 15 दिन पहले घर में जबरन आकर उनकी बेटी की फोटो खींच ली। जब उनकी बेटी कॉलेज जाती थी तो वैसे रोक कर शादी करने की बात करता था। छात्र जब उसके विरोध किया तो उसके चेहरे को तेजाब से जलाने की धमकी दी। 6 जनवरी को आरोपी ने छात्र का फोटो अपनी फेसबुक आईडी पर रील बनाकर डाल दिया। छात्र के पिता को जब उसकी जानकारी हुई उसने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन उग्र, कर्मचारी लोकसभा चुनाव में देंगे सरकार को वोट की चोट

संबंधित समाचार