Kanpur News: युवक ने वीडियो कॉल के दौरान लगाई फांसी, प्रेमिका से कर रहा था बात... आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर में युवक ने वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगा ली है।

कानपुर में एक युवक ने वीडियो कॉल के दौरान ही फांसी लगा ली है। युवक प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते-करते ही फांसी पर लटक गया।

कानपुर, अमृत विचार। मंगला विहार में रविवार देर रात निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाने वाले बिजली मैकेनिक का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। परिजनों ने बताया कि बिजली मैकेनिक ने मौत से पहले प्रेमिका को वीडियो कॉल की थी, जिस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगा ली। पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

पनकी गंगागंज निवासी विजय कमल का बेटा मोहित कमल (19) बिजली मैकेनिक था। रविवार रात वह मंगला विहार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। बहनोई विनय ने बताया कि रात करीब आठ बजे गुजैनी निवासी प्रेमिका का मोहित के पास फोन आया। बात करते-करते दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। फोन पर झगड़ा करते-करते मोहित पहली मंजिल पर चला गया।

इसके बाद प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी का फंदा लगा कर झूल गया। विनय ने बताया कि इसके बाद मोहित की प्रेमिका ने ही फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह ऊपर गए तो कमरे में कुंड के सहारे तार के फंदे से मोहित लटका मिला।

आनन-फानन में वह उसे अस्पताल ले गये जहां मोहित को मृत घोषित कर दिया गया। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  Kanpur News: आर्मी ऑफिसर बनकर साइबर ठग ने बनाया डॉक्टर को निशाना, ऐंठे इतने रुपये, शिकायत दर्ज...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज