संभल: स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन जर्जर, पंचायत भवन में बांटी जा रही दवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली ब्लॉक के गांव ओबरी का मामला, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

संभल/ओबरी, अमृत विचार। असमोली क्षेत्र के गांव ओबरी में लाखों रुपये की लागत से बना स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन जर्जर हो गया है तो पंचायत भवन में मरीजों को दवा वितरित की जा रही है। तमाम मरीज खंडहर में तब्दील हो चुके स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन को देखकर लौट रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग उदासीन बना हुआ है।

image 3

गांव ओबरी की आबादी करीब 14 हजार है। यहां वर्ष 2011 में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाया गया था। स्वास्थ्य उपकेंद्र से गांव चंदवार और चंदवार की मढ़ैया भी जुड़े हैं। इन गांवों के लोग भी दवा लेने के लिए पहुंचते थे। इस समय स्वास्थ्य उपकेंद्र की हालत जर्जर है और यह वर्षों से खंडहर बना हुआ है। भवन के कुछ कमरों की खिड़कियां और दरवाजे गायब हो चुके हैं। 

यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। स्वास्थ्य उपकेंद्र की जर्जर होने पर सीएचओ मोहम्मद उमर पंचायत भवन में बैठकर खांसी, जुकाम, एलर्जी आदि रोगों के मरीजों को दवा बांट रहा हैं, लेकिन तमाम ऐसे मरीज हैं जिन्हें इसकी जानकारी नहीं है। 

मरीज स्वास्थ्य उपकेंद्र की हालत देखकर रहे हैं या फिर झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज रहे हैं। कुछ ग्रामीण लंबी दौड़ लगाकर सीएचसी असमोली भी पहुंच जाते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग नया भवन बनवाने के लिए गंभीर नहीं दिख रहा है। सीएचओ ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर स्वास्थ्य उपकेंद्र की हालत से अवगत कराया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:- संभल : दूध से भरे टैंकर की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर

संबंधित समाचार