बरेली: शहर से लेकर देहात तक आवारा पशुओं का आतंक, नहीं शुरू हुआ पकड़ने का अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक आवारा पशुओं का आतंक है। शहर की सड़कों पर और गावों में खेतों पर यह मुसीबत बने हुए है। जिसको लेकर शासन ने ऐसे आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में रखने को कहा था। आज से इस अभियान का शुरू होना था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। नगर निगम ने सोमवार को एक भी आवारा पशु को नहीं पकड़ा। वहीं खेतों में भी इन्हें पकड़ने का अभियान चलाया गया।

गोवंशीय पशुओं से फसल को बचाने के लिए गुजार रहे खेतों में सर्द रातें
गोवंशीय आवारा पशुओं का इतना आतंक है कि किसान खेतों में रात जाग-जागकर गुजार रहे हैं। सर्द रातों में वह परिवार को छोड़कर जानवरों से अपनी फसल की रक्षा कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी इसका आज तक समाधान नहीं हुआ है। 

जा चुकी है कई जान
गोवंशीय पशुओं के कारण कई बार ग्रामीण अपनी जान गवा चुके हैं। कई बार किसानों का पशुओं के खेत में घुसने पर खूनी संर्घष भी हुआ। लोगों में मारपीट तक हुई। यहां तक की अभी जल्द ही में एक किसान की आवारा पशुओं के खेत में घुसने पर हुए विवाद में हत्या तक हो चुकी है। उसके बाद भी इन आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ा नहीं गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगाए जाएंगे हीटर, ADSIC ने दिया आदेश

संबंधित समाचार