लखनऊ : 7 साल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिला बकाया भत्ता, कर्मचारी संगठनों ने उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। साल 2016 से नगर निगम के करीब 3500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते के अन्तर की धनराशि नहीं मिली है। सात साल बीत जाने के बाद भी इन कर्मचारियों को भत्ते का इंतजार है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने धनराशि का भुगतान कराये जाने को लेकर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।

नगर निगम कर्मचारी संघ की तरफ से लिखे गये पत्र में कहा गया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन खातों में साल 2016 से महंगाई भत्ते के अन्तर की धनराशि का भुगतान न होने के कारण सेवा निवृत्त कर्मचारियों को वित्तीय क्षति हो रही है। जिसके निदान की जरूरत है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने धनराशि का भुगतान जल्द से जल्द कराये जाने की मांग भी की है।

नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए महापौर से मांग की है। नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ ने महापौर से कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय समय पर घोषित मंहगाई भत्ते का अन्तर भुगतान वर्ष 2016 से उनके पेशंन खातो में नहीं भेजा गया है, जिससे सेवा निवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक क्षति हो रही है। इससे पहले भी कई बार इस बारे में लिखित रुप से मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  

यह भी पढ़ें : लखनऊ : नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, इन इलाकों में हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार