उफ्फ! इतनी मक्खियां... सरखेलपुर में मक्खियों का आतंक, लोग परेशान, बोले- कहीं हो ना जाए संक्रामक बीमारी, video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पट्टी, प्रतापगढ़। बाबा बेलखनाथ धाम ब्लाक के सरखेलपुर गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार एक माह से सरखेलपुर गांव में मक्खियों के झुंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। घर में खाना-पीना मुश्किल हो रहा है। आए दिन ग्रामीणों के घर के छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग बीमारी का शिकार हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मक्खियों का झुंड कहां से प्रतिदिन पैदा हो रहा है, यह समझ से परे है। दवाओं के छिड़काव के बाद भी गांव से मक्खियों का झुंड नहीं जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

गांव के रामसुख वर्मा, आकाश कुमार वर्मा, शुभम वर्मा, आदर्श गुप्ता,लाल बहादुर, रामकुमार आदि ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है। ग्राम प्रधान असफाक अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मदद से मक्खियों को भगाने के लिए दवा का छिड़काव जल्द ही कराया जाएगा। सीएमओ डा. जीएम शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर छिड़काव कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- पव्वा भर लोग पव्वा पिलाकर झौआ भर करते हैं शासन

संबंधित समाचार