पीलीभीत: ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट कर फाड़ दिए सरकारी अभिलेख, अब सात नामजद पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/ बरखेड़ा, अमृत विचार:  कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी शिवनगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, अभिलेख फाड़ने, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें बहादुरपुर हुक्मी गांव निवासी भूपेंद्रपाल, रमेश चंद्र, दिनेश, सत्यपाल, अखिलेश, विनोद, सोनू कश्यप को आरोपी बनाया है।

दर्ज की गई रिपोर्ट में पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि वह ब्लॉक बरखेड़ा में ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर कार्यरत है। 14 जून 2023 को दोपहर 02 बजे ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर निरीक्षण करने गए थे। इस बीच गांव के ही अवध बिहारी के आवास का निरीक्षण करते वक्त आरोपी आ गए और गाली गलौज करने लगे।

कहने लगे कि तूने हमारा आवास स्वीकृत नहीं किया है। जब ये समझाना चाहा कि सिर्फ पात्र को ही योजना का लाभ मिल सकता है तो हमला कर मारपीट की गई। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। सकरारी कार्य में बाधा पहुंचाई। शोर पर गांव के लोग जमा हुए और बचाया। आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते रहे। उस वक्त भी शिकायत की गईलेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब जाकर न्यायालय की शरण ली।  इंस्पेक्टर बरखेड़ा मृदुल  कांत शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना सीओ बीसलपुर करेंगे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत:  डीपीआरओ-कंसल्टिंग इंजीनियर मारपीट मामले में विभागीय जांच शुरू, तीन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

संबंधित समाचार