इनलैंड वॉटरवेज के विकास से प्रदूषण,सड़कों पर बढ़ रहे यातायात दबाव होगा कम,जाने ये हैं सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कम लागत में एक शहर से दूसरे शहर किसान पहुंचा सकेंगे अपना उत्पाद,सब्जियां

लखनऊ अमृत विचार । यूपी में जल परिवहन विकास की अपार संभावनाएं हैं। इससे न सिर्फ व्यापार,राजस्व बढ़ेगा बल्कि कम समय,कम लागत में कोई भी उत्पाद को एक शहर से दूसरे शहर में आसानी से पहुंचाया जा सकेंगा । इनलैंड वॉटरवेज के विकास से प्रदूषण के साथ सड़कों पर बढ़ रहे यातायात दबाव कम किया जा सकता है।
यह जानकारी देते हुये उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य में मिलाकर कुल 111 इनलैंडवॉटर वेज है,जिसमें से 11 यूपी में हैं। उन्होंने बताया कि इनलैण्ड वॉटरवेज का एक अच्छा खासा स्कोप उत्तर प्रदेश में है। इनलैंड वॉटरवेज के विकास से एक तरफ जहां प्रदूषण की समस्या से लोगों को निजात मिलेगा,वहीं राजस्व की भी प्राप्ति होगी। इससे सड़कों पर बढ़ रहे यातायात के दबाव को भी कम करने में मदद मिलेगी। इससे नदियों के किनारे रहने वाले किसानों को फायदा होगा। उनके उत्पाद कम लागत एवं कम समय में बाजार तक एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाये जा सकते हैं।
 

संबंधित समाचार