बरेली: मालदीव के मंत्रियों के बयान की शहाबुद्दीन रजवी ने की निंदा, जानिए क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार: पड़ोसी देश मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों को भारत का मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकता है। 

मालदीव को भारत ने हर मौके और हर क्षेत्र में सहयोग दिया है। बीते दिनों मालदीव के राष्ट्रपति मामून अब्दुल कय्यूम को दिल्ली बुलाकर मुख्य अतिथि के तौर पर आदर सत्कार किया, लेकिन मौजूदा मालदीव की सरकार भारत विरोधी एजेंडे पर काम कर रही है। हालांकि टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को हटाकर मालदीव सरकार ने एक अच्छा संकेत दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 'आत्मदाह ही बचा है आखिरी रास्ता, समाधान नहीं हुआ तो लाशें उठेंगी', किसानों ने दी चेतावनी...जानिए मामला

संबंधित समाचार