आज अयोध्या आएंगे CM योगी, हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन-पूजन   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर आ रहे हैं। अब से कुछ देर बाद वे विमान से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीएम योगी हनुमानगढ़ी और राम मंदिर जायँगे। अपने दौरे में सीएम योगी अमानीगंज जलकर परिसर, पुलिस कंट्रोल रूम, लता मंगेशकर चौक, नगर निगम द्वारा निर्माण कराए जा रहे टेंट सिटी का निरीक्षण करेंगे। 

सीएम योगी दोपहर में सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहाँ वे वन विभाग व नगर विकास की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। अपने कार्यक्रम में सीएम योगी  मंडल आयुक्त सभागार में 2 बजे से विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम योगी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारी के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे साथ ही राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी की प्रगति की जानकारी भी लेंगे। सीएम योगी आज साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें -दो दशक बाद भी नहीं शुरू हुआ टाटपट्टी केंद्र, किसानों को उठानी पड़ रही परेशानी

संबंधित समाचार