लखीमपुर खीरी: दम घुटने से भाई-बहन की मौत, दंपति की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोमवार की रात कमरा बंद कर अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना व कस्बा मैलानी में दम घुटने से भाई-बहन की मौत हो गई। वही दंपति बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग रात में कमरे के भीतर अंगीठी जलाकर सो रहे थे। जिससे निकलने वाला धुआं उनकी मौत का कारण बन गया।

कस्बा मैलानी के मोहल्ला वार्ड नंबर 12 में सोमवार की रात एक परिवार कमरे के भीतर अंगीठी जलाकर सो रहा था। अंगीठी से निकलने वाले धुएं से 7 वर्षीय मासूम बच्ची व 8 वर्षीय बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। 

वही दंपति बेहोश हो गए। आज सुबह 10:00 बजे तक जब कमरे के दरवाजे नहीं खुले तो परिवार वालों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया तो कमरे के भीतर सभी बेहोश पड़े थे। य़ह देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को देते हुए। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर दोनों भाई-बहन को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दंपति की हालत नाजुक देखते हुए भर्ती कर लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: गोला रेंज के सिकंदरपुर नाले में मिला बाघ का शव, अधिकारियों में मचा हड़कंप  

संबंधित समाचार