Kanpur News: टेलिकॉम शॉप पर चोरों ने बोला धावा, नगदी समेत लाखों का सामान ले गए चोर, वारदात CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में टेलिकॉम शॉप में चोरी।

कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में रमेश टेलिकॉम की दुकान में देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों का सामान समेत नगदी पार कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। थाना क्षेत्र के मंधना बिठूर रोड पर स्थित रमेश टेलिकॉम की दुकान में देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों का सामान समेत नगदी पार कर ले गए। दुकान के संचालक राजेश कमल के अनुसार रात डेढ़ बजे चोरों ने चोरी की वारदात कों अंजाम दिया।

जिसमें चोरों ने दुकान में रखे मोबाइल फोन, एसेसीरीज समेत घड़ी व नगदी पार कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित राजेश कमल ने मंधना पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: परमट मंदिर के सेवादार की हत्या… रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला शव, बेटे ने लगाया ये आरोप

 

संबंधित समाचार