बरेली: चार दिन से लापता युवक का नाले में तैरता मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
नगर निगम की टीम पहुचीं थी नाले की सफाई करने, शव देखकर क्षेत्र में मची खलबली
बरेली, अमृत विचार। चार दिन से लापता युवक का शव नाले में तैरता मिला, जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह नगर निगम की टीम नाले की सफाई करने पहुंची तो देखा किसी युवक का शव नाले में पड़ा है। शव पड़े होने की खबर से क्षेत्र में खलबली मच गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना किला क्षेत्र के रेती मोहल्ले का रहने वाला 45 वर्षीय पन्नालाल कश्यप पुत्र ऋषि पाल कश्यप चौकीदारी करता था। उसके भाई बच्चू सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम घर से मलकपुर नाले के पास एक टाल पर चौकीदारी करने गया था। उसके बाद वह जब घर नहीं पहुंचा तो आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में उन्होंने थाना किला में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आज सुबह नगर निगम की टीम नाले की सफाई करने पहुंची तो उसमें शव दिखाई दिया। जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पन्नालाल के परिवार को सूचना दी। मलूकपुर नाले में एक शव मिला है परिवार के लोग वहां पहुंचे और देखा तो पन्नालाल के रूप में उनकी शिनाख्त हुई और मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई बच्चू सिंह ने बताया कि वह ड्राइवरी व चौकीदारी कर अपने घर का पालन पोषण करते थे। पिछले चार दिनों से घर नहीं पहुंचे थे और कोई भी उनका सुराग नहीं लग रहा था। मृतक ने शादी नही किए है।
ये भी पढ़ें- बरेली: जनसभा करने के लिए कल आ सकते हैं मुख्यमंत्री, आगमन को लेकर सरकारी मशीनरी अलर्ट
