Banda News: जर्जर तार बदलने का काम शुरू… दो दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बांदा में दो दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति।
बांदा में विद्युत विभाग ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न फीडरों में लगे जर्जर तार बदलने का काम शुरू कर दिया है।
बांदा, अमृत विचार। विद्युत विभाग ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न फीडरों में लगे जर्जर तार बदलने का काम शुरू कर दिया है। अधिशासी अभीयंता विद्युत नगरीय वितरण खंड ने बताया कि अतिरिक्त बिजनेस प्लान के तहत संकट मोचन फीडर पर जर्जर हो चुके 11 केवी लाइन बदलने का कार्य मंगलवार और बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
इस दौरान संकट मोचन एवं कनवारा फीडर की विद्यत आपूर्ति पूर्वाह्नह 11 बजे से अपराह्नर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत एलटी लाइन कार्य के लिए खाईंपार रोशन मैरिज हाल के पास, मर्दननाका कब्रिस्तान के पास, झंडा चौराहा बांबेश्वर मंदिर गेट के पास, कैलाशपुरी एवं गायत्री नगर बबेरू रोड के पास विद्युत आपूर्ति कल दिन मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
ये भी पढ़ें- Etawah News: लॉयन सफारी पार्क में अब तेंदुआ का पर्यटक कर सकेंगे दीदार… लंबे समय का इंतजार हुआ खत्म
