लखीमपुर- खीरी: तेज रफ्तार ट्रक ने बैंक जा रही वृद्ध महिला को कुचला, चालक पुलिस की हिरासत में
लखीमपुर- खीरी, निघासन, अमृत विचार: निघासन ढखेरवा मार्ग पर रकेहटी बजार के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक बृद्ध महिला को रौंदते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। पूरा हादसा पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत विछत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
वहीं ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।थाना निघासन क्षेत्र के सुक्खन पुरवा निवासी सोहनलाल शाक्य की 62 वर्षीय पत्नी सोमवती अपनी बहू के साथ रकेहटी के आर्यावर्त बैंक जा रही थी। तभी निघासन की तरफ से जा रहा तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक वृद्ध महिला को रौंदते हुए चला गया।
दुर्घटना के बाद महिला की मौके पर मौत हो गई वहीं ग्रामीणों ने दौड़कर ट्रक को रोक लिया। चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी यादवेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
ये भी पढ़ें - फिल्मकार राकेश रोशन समेत 200 से अधिक लोगों को से ठगी का मामला, दिव्यांग को सुनाई गई तीन वर्ष की सजा
