संभल : नशे की हालत में सीढ़ियों से गिरकर ग्रामीण की मौत
परिजनों ने चारपाई पर लिटाया, कई घंटों बाद देखा तो हो चुकी थी मौत
संभल/ओबरी, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में शराब के नशे में सीढ़ियों से गिरकर ग्रामीण की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव चंदवार निवासी महीपाल सैनी (45 ) पुत्र हरिराम सैनी शराब पीने का आदी था।
सोमवार को शाम महीपाल सैनी नशे की हालत में घर लौटा। देरशाम को महीपाल सैनी सीढ़ियों (जीने) से मकान की छत पर जा रहा था तो अचानक नीचे गिर गया। परिजनों ने महीपाल सैनी को लिहाफ ओढ़ाकर चारपाई पर लिटा दिया।
मंगलवार को तड़के चार बजे परिजन महीपाल सैनी के पास गए तो कुछ नहीं बोला। जिससे परिजन घबरा गए। परिजनों ने आनन फानन में महीपाल सैनी को पास के ही डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने महीपाल सैनी को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें:- इकोनॉमिस्ट का लेख ‘एआई जनरेटेड’: इमरान खान का आश्चर्यजनक दावा
