कासगंज: गंजडुंडवारा में महिला की हुई हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
कासगंज, अमृत विचार। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में महिला की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मृतका की पायल बरामद हुई है।
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में गला दबाकर महिला हत्या करना स्वीकारा है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। बीती पांच जनवरी को मुहल्ला के सुदामापुरी के खेत पर महिला का शव मिला था। मामले में परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई थी और कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले के खुलासा में जुटी पुलिस ने मंगलवार को प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है।
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में महिला की गला दबाकर हत्या करना स्वीकारा है। प्रेसवार्ता कर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पुलिस की विवेचना में सामने आया कि महिला के परिवार का व्यक्ति रक्षपाल सिंह निवासी सुदामापुरी एवं उसका साथी राजेश निवासी कैनाल रोड का महिला से खेत पर कोई विवाद हो गया था।
इसी विवाद के चलते दोनों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से महिला की तोड़िया बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने जुर्म स्वीकारा है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।
ये भी पढ़ें - कासगंज: कैना और टाइफा पानी को करेंगे शुद्ध, संतुलित होगी ऑक्सीजन की मात्रा, काली नदी में लगाये जाएंगे विशेष प्रजाति के यह पौधे
