बरेली: रेलकर्मी के घर चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान चोरी
परिजनों ने थाना किला में शिकायती पत्र दिया, लखनऊ गया था रेलकर्मी का परिवार
बरेली, अमृत विचार: इज्जतनगर में रेलकर्मी के घर के ताले तोड़कर चोर लाखों का सामान ले गए। रेलकर्मी का परिवार रिश्तेदारों से मिलने लखनऊ गया था। रेलकर्मी की पत्नी ने थाना किला में शिकायती पत्र दिया है।
सिटी रेलवे क्वार्टर टी-18 ए में रेलकर्मी जगवीर सिंह रहते हैं। जगवीर सिंह की पत्नी रामवती ने बताया कि वह परिजनों समेत लखनऊ रिश्तेदार से मिलने के लिए गईं थीं। 8 जनवरी को वापस आईं तो देखा कि क्वार्टर का ताला टूटा है। घर के अंदर अलमारी समेत सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा है।
उन्होंने थाना किला में शिकायती पत्र दे दिया है। बताया कि जो सामान चोरी हुआ है उसकी सूची बाद में देंगी। रामवती के अनुसार कुछ सोने के जेवर व नकदी और कपड़े चोर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- बरेली: गोद भराई के बाद मांगी कार, न देने पर रिश्ते से इनकार
