बरेली: धूप खिलने से मिली राहत, तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम किया गया दर्ज

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: जिले में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में घना कोहरा और शीत दिवस का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञानी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है, उसके बाद धूप खिलने से राहत मिली, हालांकि शाम को 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं से फिर ठंड बढ़ गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान 15 से 16 और न्यूनतम 8 से 9 डिग्री का पूर्वानुमान है। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 10, 11 और 12 जनवरी को घना कोहरे का पूर्वानुमान है। इस दौरान दिन ठंडा रहेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: भाजपा नेताओं ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी

संबंधित समाचार