बरेली: भाजपा नेताओं ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी
फोटो- बरेली क्लब ग्राउंड सभा स्थल का निरीक्षण करते बृजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य व मेयर डा. उमेश गौतम।
बरेली, अमृत विचार: मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए मंगलवार दोपहर बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की अध्यक्षता में सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटीं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसे पूरी गंभीरता से निभाएं। इससे पहले उन्होंने सांसद संतोष गंगवार, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, मेयर उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट, आदेश प्रताप सिंह आदि के साथ सभास्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उमेश कठेरिया, सोमपाल शर्मा, प्रभुदयाल लोधी, विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, शिवप्रताप सिंह , शिवेंद्रनाथ चौबे, चंचल गंगवार, विष्णु अग्रवाल, शीतल गुलाटी, अभय चौहान, वीरपाल गंगवार आदि लोग भी मौजूद रहे।
उत्तरायणी मेले की तैयारियां रुकीं, फड़ वाले हटाए गए
बरेली क्लब ग्राउंड में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने से पहले से ही उत्तरायणी मेले की तैयारियां चल रही थीं जिन्हें रुकवाकर पूरा ग्राउंड साफ करा दिया गया। इसके अलावा क्लब से गांधी उद्यान की ओर आने वाली दोनों सड़कों के किनारे फड़ लगाकर रजाई-गद्दे, कंबल और गर्म कपड़े बेचने वालों को भी हटा दिया गया और सड़कों को पूरी तरह साफ करा दिया गया।
गाड़ियां खड़ी करके दुरुस्त करते रहे लाइटें, जाम लगा
मुख्यमंत्री के दौरे की वजह से ही नगर निगम को विकास भवन रोड पर बंद पड़ी लाइटों को भी चालू करने की याद आई। शाम को हाइड्रोलिक लिफ्ट वाली गाड़ियां लेकर पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों ने लाइटों को ठीक करना और बदलना शुरू किया तो ट्रैफिक बाधित होने लगा और काफी देर तक जाम लगा रहा।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्रदेश में बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन
