बरेली: आज सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक
बरेली, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रूट डायवर्जन किया है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए दिल्ली को जा सकेगें। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाएंगे। बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए जाएंगे।
नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टीज तिराहा से बड़ा बाईपास, मिलक रामपुर शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा अलीगढ़, होकर आ और जा सकेंगे।
रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से फरीदपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहा से आगे बड़ा बाईपास पर शहामतगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट को आने जाने वाले समस्त भारी वाहनों ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होगें।
बिलवा पुल- नैनीताल की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से लखनऊ की ओर जा सकेंगे और नैनीताल से आगरा की ओर वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। विलयघाम- पीलीभीत की ओर से बदायूं एवं आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर शाहबाद होकर अपने गन्तव्य जा सकेंगे। जीरो प्वाइंट इन्वर्टीज तिराहा लखनऊ की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
यहां से वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। मिनी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। रामगंगा तिराहा- बदायूं की ओर से आने वाले कोई भी वाहन सुभाषनगर रोड पर नहीं आने दिया जाएगा। रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
बुखारा मोड़ तिराहा से भारी वाहन लालफाटक की तरफ जाने नहीं दिए जाएंगे। मिनी बाईपास से कोई भी भारी वाहन चौपुला की ओर नहीं आने दिया जाएगा। विलय धाम से कोई भी भारी वाहन बैरियर-2 की ओर नहीं जाएगा। नवदिया झादा से कोई भी भारी वाहन डोहरा मोड़ की ओर नहीं जाएगा। इ
न्वर्टीज तिराहा से कोई भी भारी वाहन सेटेलाइट तिराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे। पुराना बस अड्डा से रोडवेज बसें नावल्टी चौराहा, पटेल चौक से चौपुला पुल होकर जाएंगी। मानपुर से कोई भारी वाहन सुरेश शर्मा नगर की ओर नहीं जाएगा। सेटेलाइट बस अड्डा से रोडवेज बसें नकटिया होते हुए जाएंगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: जिले से हटाए जाएंगे तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी, आदेश जारी
