Unnao News: खेत की रखवाली करने के दौरान सियार ने किया हमला… महिला समेत चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में खेत की रखवाली के दौरान सियार ने हमला कर दिया।

उन्नाव में खेत की रखवाली के दौरान सियार ने हमला कर दिया। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए।

उन्नाव, अमृत विचार। पुरवा क्षेत्र के खेतों में रखवाली व मवेशी का चारा लेने गई एक महिला, किशोरी व बुर्जग पर सियार ने हमला कर दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भूपतिपुर गांव के बाहर सीएचओ को भी काट लिया। जहां सीएचसी में चारों घायलों का उपचार किया गया। 

कोतवाली के गांव शंकरचक की गुड्डी (42) पत्नी रामऔतार ने बताया कि बुधवार सुबह खेत में मवेशियों का चारा लेने गई थी। जहां सियार ने अचानक हमला बोल दिया। जिससे हाथ में काट लिया, वही इसी गांव की अंशिका (13) पुत्री सोनू को भी खेत पर जानवरो का चारा लेने गई थी। उस पर भी सियार ने हमला कर दिया।

वहीं भूपतिपुर के बचोले (70) खेत की रखवाली करते समय सियार ने हमला कर काट लिया। इसके साथ मझिगवा सदकू में तैनात सीएचओ वंदना स्कूटी से भूपतिपुर गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जाते वक्त अचानक सियार के हमले से हाथ में काट लिया। सियार के हमले से गांव में लोगों में हडकंप मच गया।

ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर किसी तरह से सियार को भगाया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिये सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉ. आदर्श सचान ने बताया कि सियार के हमले से चार घायलों को प्राथमिक इलाज किया गया है। जिसके बाद सभी घर चले गये।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पापा पुलिस में तो फिर क्यों टेंशन! युवकों की सरेआम गुंडागर्दी, पेशाब पिलाई फिर चप्पल पर थूक कर चटाया..जानें पूरा मामला


संबंधित समाचार