लखीमपुर-खीरी: खेत सिंचाई के दौरान युवक की गला काटकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मितौली, अमृत विचार: थाना क्षेत्र के शहीदपुर गांव में खेत की सिंचाई के दौरान रास्ते पर हुए जलभराव को लेकर दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कहा सुनी इतनी बढ़ी की एक व्यक्ति ने सिंचाई कर रहे व्यक्ति की बांके से गर्दन काटकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। 

WhatsApp Image 2024-01-10 at 4.54.33 PM

गाँव मे सन्नाटा छा गया मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना स्थल पर एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने भी पहुँचकर लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है। 

WhatsApp Image 2024-01-10 at 4.54.36 PM

थाना क्षेत्र की पिपरझला चौकी के अंतर्गत शहीदपुर गांव के रहने वाला 35 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र रामदीन अपने गेंहू के खेत मे सिंचाई कर रहा था। तभी खेत का पानी रास्ते पर भर गया। रास्ते से गुजरने वाले लोग पास में स्थिति खेत रामप्रसाद के खेत से होकर गुजरने लगे। बुधवार दोपहर को रामप्रसाद पुत्र रामश्वरूप व उनका बेटा नीरज खेत पहुचे तो खेत मे सिंचाई कर रहे पंकज से इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। 

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गन्ना काटने वाले बांके से रामप्रसाद ने पंकज की गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे पंकज गम्भीर रूप से घायल हो गया। और वहीं खेत मे गिर गया। जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजू राव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए है। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने मौके मुआयना कर लोगों से जानकारी जुटाई है। एसपी ने बताया खेत मे पानी की सिंचाई की जा रही थी। वहीं पड़ोसी के खेत मे पानी पहुंच गया। जिसको लेकर कहा सुनी हुई कहा सुनी में एक पक्ष के व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिससे पंकज की मौत हो गयी। परिजनों के द्वारा तहरीर दी जा रही है। कैसे इस मामूली सी बात को लेकर हत्या की गयी जिसको लेकर अन्य पहलुओं पर भी जाँच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: नाबालिग बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार