राम मंदिर के बयान पर स्वामी और सपा विधायक राकेश सिंह आमने सामने 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। सपा विधायक राकेश सिंह ने कहा मैं स्वामी प्रसाद मौर्य को कहूंगा कि वो पहले अपनी बेटी को समझाएं, मेरे पास कुछ तस्वीरें हैं जिसमें वह केदार नाथ में दर्शन कर रही हैं, रुद्राभिषेक कर रही हैं। जो आदमी अपनी बेटी को समझा पा रहा है, वह हिंदुस्तान में घूमकर हिन्दू धर्म पर बोल रहा है। 

SP MLA Rakesh Singh angry at Swami Prasad Maurya

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक है। इसी बीच तमाम राजनैतिक बयानबाजी भी देखने को मिल रही है। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर से विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इस बार उन्होंने कर सेवकों पर गोली कांड को सही ठहराया है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि तत्कालीन सरकार ने अमन चैंन के लिए गोली चलवाई थी। उसने अपना कर्तव्य निभाया था। स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले भी हिन्दू धर्म के बारे में विवादित बयान देते रहे है। जिसे लेकर अब उनकी पार्टी के अंदर से ही आवाज उठा रही है। गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने स्वामी पर निशाना साधा है। राकेश प्रताप सिंह ने कहा जो स्वामी सनातम पर विवादित बयान देते है, उनको पहले अपने बाप के बारे में जानना चाहिए। अगर अपने बाप के बारे में जानेंगे तो ही वो सनातन के बारे में जान पाएंगे। राकेश प्रताप सिंह ने आगे कहा कि सनातन को जानने के लिए समझ की जरूरत है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हम लोगों को मीटिंग में कहा है कि धर्म पर कोई बात नहीं करेगा। इसके पूर्व सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा था कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्य है। हम चाहते हैं कि विधानसभा स्पीकर 22 जनवरी को हम सभी विधायकों को अयोध्या लेकर जाएं। हम राम के कार्यक्रम (प्राण प्रतिष्ठा) में जाना चाहते है। इसको लेकर राकेश प्रताप सिंह ने एक चिट्ठी भी लिखी है। 

swami prasad maurya controversial statement ram mandir kar sevaks  anarchists said govt performed its duty - 'जायज थी कारसेवकों पर गोलीबारी…',  स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान ...

अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के सपा विधायक राकेश सिंह 

स्वामी प्रसाद के बयान पर सपा विधायक राकेश सिंह ने कहा कि किन परिस्थियों में गोली चलाई गई थी, यह मुझे नहीं पता। लेकिन अब कोर्ट के निर्णय से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिससे जो हिन्दू भावना के लोग है, जो सनातन को मानने वाले हैं, उनमें हर्ष है। ऐसे में अगर विवादित बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो यह गलत है। 

पहले अपनी ही बेटी को समझाएं स्वामी

स्वामी प्रसाद द्वारा लगातार इस तरह के बयान दिए जा रहे है, जो भगवान राम को मानते है, जो सनातनी है, उन्हें दिक्कत होगी। राकेश ने कहा कि स्वामी पहले अपनी बेटी को समझाएं, मेरे पास कुछ तस्वीरें है जिसमें व केदारनाथ के दर्शन कर रही हैं। रुद्राभिषेक भी कर रही है और ब्रह्म भोज भी कर रही है। भ्राह्माणों को भोज के बाद दक्षिणा भी दे रही है। मतलब जो आदमी अपनी बेटी को नहीं समझा पा रहा है वह पूरे हिंदुस्तान में घूमकर हिन्दू धर्म पर बोल रहा है को सब धोखा है। राकेश सिंह ने कहा कि मैं अखिलेश यादव से यही कहना चाहता हूं कि आपके निर्देश के बाद भी अगर स्वामी मौर्य नहीं मान रहे है तो अब आपको कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- पशुओं की आरामगाह और जुआरियों का अड्डा बना मलिक मोहम्मद जायसी शोध संस्थान, हाल देखने तक नहीं आते हैं जिम्मेदार  

संबंधित समाचार