लखनऊ के स्कूलों में अब 14 जनवरी तक रहेगा अवकाश, इंटर कॉलेजों के लिए ये है गाइडलाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ में सरकारी व निजी विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। ये अदेश कक्षा एक से 8 विद्यायलों पर लागू होगा। जबिक कक्षा नौ से लेकर 12 स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से जारी आदेश की प्रामणिकता के लिए जनपद की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर चेक किया जा सकता है। आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। 

प्रात: 10 से 3 खुलेंगे इंटर तक स्कूल

वहीं कक्षा-9 से कक्षा-12 के विद्यार्थियों के लिए जिन विद्यालयों में कक्षाए संचालित की जा रही है। उनका समय प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के मध्य ही रखा जाएगा। इसके साथ ही ऐसे विद्याथियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव के लिए पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा। Classes/Practicals/Exams के लिए विद्यार्थियों को बाहर  खुले में नहीं बैठाया जाएगा।

यूनिफॉर्म के लिए नहीं करेंगे बाध्य

विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया गया है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाए। जहां सम्भव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है। इसके अलावा यह अवकाश मात्र स्टूडेंट्स के लिए अनुमन्य है। टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए नियोक्ता व प्रबन्धक द्वारा अपने स्तर से निर्णय लिया जायेगा।

j
आज 10 जनवरी को लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से स्कूलों को लेकर जारी किया गया आदेश-फोटो अमृत विचार

 

ये भी पढ़े:- मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलवाकर सही किया, स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान से भड़के संत

संबंधित समाचार