बरेली: अमरनाथ एक्सप्रेस से आरपीएफ ने बरामद की शराब की 13 बोतलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन थाना आरपीएफ ने अमरनाथ एक्सप्रेस से 13 बाेतलें शराब की बरामद की हैं। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक कंट्रोल रूम मुरादाबाद से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस के ए-1 कोच की में एक लावारिस बैग मिला है।

ट्रेन के टीटीई प्रदीप कुमार ने सूचना दी थी। जिसके बाद ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो एएसआई विपिन कुमार और हेड कांस्टेबल पंकज शर्मा मौके पर पहुंचे। ट्रेन के ए-1 कोच में टीटीई प्रदीप कुमार ने नीले रंग का हैंड बैग देकर बताया कि यह शौचालय के पास से मिला था। बैग को आरपीएफ का स्टाफ थाने ले आया।

खोलकर देखने पर उसमें शराब की 13 बोतलें बरामद की गईं। पूरे मामले की जानकारी आबकारी विभाग बरेली सेक्टर तीन को दी गई। जिसके बाद आबकारी विभाग से आबकारी निरीक्षक कुंवर विशाल भारती मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने 13 शराब बोतलों को बैग समेत आबकारी निरीक्षक के सुपुर्द कर दिया। शराब की कीमत करीब 3120 रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: बरेली: चलने के लिए नहीं... जेब भरने के लिए बन रही है सड़क

संबंधित समाचार